North Delhi MDC launches new initiative to protect against coronavirus, use of drones

0
471

[ad_1]

नॉर्थ दिल्ली में एमडीसी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए नई पहल की, ड्रोन का इस्तेमाल

नॉर्थ दिल्ली में ड्रोन के जरिए सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है.

खास बातें

  • संकरे इलाकों में आसानी से सैनिटाइजर का छिड़काव
  • छिड़काव करने के लिए स्टाफ को नहीं लेना पड़ रहा जोखिम
  • फ़िलहाल सैनिटाइजर का ड्रोन से छिड़काव केशवपुरम इलाक़े में

नई दिल्ली:

दिल्ली के नॉर्थ एमडीसी के केशवपुरम जोन में कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचाव के लिए सैनिटाइजर के छिड़काव के लिए कोरोना कॉम्बेट ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिल्ली में अपने तरह की यह पहली कोशिश है. इस ड्रोन का 10 लीटर का टैंक है जिसमें सैनिटाइजर को भरकर छिड़काव किया जा रहा है. ड्रोन से छिड़काव करने पर बड़े इलाके को कवर किया जा सकता है. इसके अलावा इससे अधिक तेज गति से छिड़काव किया जा सकता है.

ड्रोन उन संकरे इलाकों में पहुंच सकता है जहां बड़े टैंकर नहीं पहुंच सकते. इसके अलावा छिड़काव करने वाला स्टाफ जोखिम से भी बचा रहता है.  फ़िलहाल सैनिटाइजर का ड्रोन से छिड़काव केशवपुरम इलाक़े की संकरी गलियों वाले इलाके में किया जा रहा है इसके बाद पूरे नॉर्थ दिल्ली इलाके में किया जाएगा.

नॉर्थ दिल्ली नगर निगम की डिप्टी कमिश्नर इरा सिंघल ने एनडीटीवी को बताया कि यह ड्रोन एक कम्पनी इंडियन रोबोटिक्स सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने महामारी से बचाव के लिए मदद के तौर पर दिया है. यह दिल्ली में ड्रोन से सैनिटाइज करने की पहली पहल है. कम्पनी दिए गए ड्रोन का कोई किराया नहीं लेगी. उन्होंने बताया कि 10 लीटर के टैंक से छिड़काव करने में लगभग डेढ़ किलोमीटर का एरिया कवर किया जाता है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here