[ad_1]

Coronavirus Lockdown Live Update: जारी है कोरोनावायरस के खिलाफ जंग
Coronavirus Lockdown Live Update: देश में कोरनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरनावायरस (COVID-19) से अबतक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों की संख्या 1251 हो गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 227 मामले सामने आए हैं, वहीं एक अच्छी खबर यह है कि इसके ंसंक्रमण से 102 लोग ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से ये जानकारी दी गई है. बता दें कि 1 दिन में सामने आने वाला यह सबसे ज्यादा मामला है. बता दें कि कोरोनावायरस से लड़ाई को लेकर देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है. इसके अलावा दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल होने वाले छह लोगों की तेलंगाना में कोरोनावायरस से मौत हो गई है. मलेशिया, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और किर्गिस्तान सहित 2,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने 1 से 15 मार्च तक तब्लीग-ए-जमात में हिस्सा लिया था. इस अवधि के बाद भी 1,400 लोग यहां रुके हुए थे.
निजामुद्दीन पश्चिम इलाके का पुलिस ने घेराव किया, 200 से अधिक को पृथक रखा गया
दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने कुछ दिन पहले आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के कारण सोमवार को निजामुद्दीन पश्चिम में एक प्रमुख इलाके की घेराबंदी कर दी.
मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 170 तक पहुंच गया जबकि मृतकों की संख्या आठ तक पहुंच गई. बीएमसी ने यह जानकारी दी.
छत्तीसगढ़ में अभी तक 621 लोगों में कोरोना वायरस की जांच की गई, 7 में पुष्टि
छत्तीसगढ़ में अभी तक 621 लोगों में कोरोना वायरस की जांच की गई है जिनमें से सात में कोराना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. राज्य में 41 लोगों के रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि रविवार रात तक शहर में संक्रमित लोगों की संख्या 72 थी जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है.
कोरोना वायरस: सोशल मीडिया पर ‘फेकन्यूज’ के जरिये लोगों में डर फैलाने की कोशिश
ऐसे में जब भारत कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है वाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अनेक झूठ दावे फैलाये जा रहे हैं जिसमें आसन्न आपातकाल की घोषणा और लॉकडाउन की अवधि बढ़ाये जाने के दावे शामिल हैं.
[ad_2]
Source link