Coronavirus News: Tejashwi Yadav appeals PM Narendra Modi Dr Harsh Vardhan for Bihar Doctors help Coronavirus

0
573

[ad_1]

PM नरेंद्र मोदी से तेजस्वी यादव की अपील, 'हाथ जोड़कर प्रार्थना है, 12 करोड़ बिहारियों को बचा लीजिए'

India Lockdown: तेजस्वी यादव ने महिला डॉक्टरों का एक वीडियो शेयर किया है. (फाइल फोटो)

पटना:

कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप बिहार (Bihar) में भी देखने को मिल रहा है. राज्य में धीरे-धीरे इससे संक्रमित लोगों के मामले बढ़ते जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में अब तक कुल 15 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (Dr Harsh Vardhan) को ट्विटर पर टैग करते हुए मदद की गुहार लगाई है. तेजस्वी यादव ने महिला डॉक्टरों का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘देश को 56 सांसद (50 NDA) देने वाले बिहार का इतना बुरा हाल है कि डाक्टर्स को वीडियो बनाकर मदद की गुहार करनी पड़ रही है. मैं नरेंद्र मोदी जी, डॉक्टर हर्षवर्धन जी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि डॉक्टरों को जांच-उपचार के उचित उपकरण मुहैया करा कृपया 12 करोड़ बिहारियों को बचा लीजिए.’

तेजस्वी यादव ने जिस वीडियो को शेयर किया है, उसमें चार महिला डॉक्टर नजर आ रही हैं. एक महिला डॉक्टर कहती हैं, ‘हम बिहार के एक जाने-माने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हैं. हमने जब अस्पताल प्रशासन से बचाव से संबंधित पीपी किट मांगी तो हमें नहीं दी गई. हमारे पास इस लड़ाई में लड़ने के लिए हथियार ही नहीं हैं.’ एक अन्य डॉक्टर कहती हैं, ‘सर हम लोग ऐसे सैनिक हैं जो इस वॉर में बिना हथियार के लड़ रहे हैं. हमें आपकी सहानुभूति से ज्यादा आपकी मदद की जरूरत है. सर प्लीज हमें पीपी किट प्रोवाइड करें.’

डॉक्टरों ने आगे शिकायत करते हुए बताया कि उनके पास बेसिक चीजें जैसे- सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स आदि तक नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें N-95 मास्क नहीं दिया जा रहा है. उनकी स्थिति बहुत दयनीय है और इस परिस्थिति में वह लोग काम कर रहे हैं. कृपया कर मदद करें. फिलहाल तो यह साफ नहीं हो पाया है कि यह महिला डॉक्टर किस अस्पताल में कार्यरत हैं लेकिन विपक्षी दल के नेताओं का आरोप है कि यह सिर्फ एक अस्पताल नहीं बल्कि बिहार के अधिकतर अस्पतालों का हाल है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि उनकी सरकार इस मामले में पूरी तरह सक्रिय है. अधिकारियों को हर संभव मदद के निर्देश दिए गए हैं.

VIDEO: जो कोरोना को पराजित कर चुके हैं आज हमें उनसे प्रेरणा लेनी है : PM मोदी



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here