[ad_1]

Uttar Pradesh Coronavirus Updates:
नई दिल्ली:
Uttar Pradesh Coronavirus Updates: उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस से संक्रमितों के संख्या पहुंची 88 पहुंच गई है. हालांकि अब तक 14 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं. सबसे ज्यादा 36 मामला गौतमबुद्ध नगर से सामने आया है. इसके बाद 13 मामले मेरठ से मिले हैं. बता दें कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से अबतक 29 लोगों की मौत हो चुकी और 1070 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं. अच्छी बात यह है कि भारत में 100 लोग ठीक भी हो चुके हैं.
उधर, राज्य में कोरोना पीड़ितों की बढ़ती संख्या के बीच सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ग्रेटर नोएडा पहुंचे. उन्होंने यहां पर कोविड-19 महामारी को देखते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. नोएडा के अधिकारियों से मुख्यमंत्री नाराज़ हैं. मुख्यमंत्री कोरोना अलर्ट के बावजूद नोएडा में कमजोर तैयारियों पर खफा हो गए. उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना केस नोएडा में सामने आए हैं.
सोमवार को ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा गांव में एक व्यक्ति की कोरोना वायरस (Coronavirus) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उसको स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार, मरीज एक कंपनी में काम करता था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह कंपनी में ही किसी संक्रमित शख्स के संपर्क में आया होगा. गांव के तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र को सैनिटाइज कराया जा रहा है. घोड़ी बछेड़ा गांव में कोरोना का केस मिलने के बाद अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 33 हो गई है.
[ad_2]
Source link